इंदौरअपराध

इंदौर में दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पति के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने दर्ज किया केस

शादी के बाद से ही मारपीट और प्रताड़ना करने का आरोप, एफआईआर के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

 जनोदय पंच। इंदौर। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने पति पर शादी के बाद से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

2022 में हुई थी शादी, स्कूटी देने की बात कही

चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली फरियादिया अमरीन शेख की शादी वर्ष 2022 में उजेफा शेख से हुई थी। महिला के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति मायके से कार लाने का दबाव बनाता था और दहेज में कुछ नहीं मिलने की बात कहकर परेशान करता था।

कार देने में सक्षम नहीं था मायका पक्ष

अमरीन शेख ने शिकायत में बताया कि उसके पिता ने शादी में स्कूटी दी थी, लेकिन वे कार देने में सक्षम नहीं थे। इसके बावजूद पति लगातार कार की मांग करता रहा। कार नहीं लाने पर उसे साथ नहीं रखने की धमकी भी दी गई।

तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप

महिला के मुताबिक, कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला ने चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर, तलाश जारी

चंदन नगर पुलिस ने आरोपी उजेफा शेख के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!