खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाज
श्री अवधेशानंद महाराज का आगमन, भक्तों ने लिया आशीर्वाद; डमरू की नाद पर प्राचीन मार्ग से जारी नर्मदा परिक्रमा

अंजड़ सतीश परिहार। बड़वानी तहसील के ग्राम सेगांवा के दही बैड़ा में राजस्थान के कुंभलगढ़ स्थित सुरजकुंड आश्रम के संत श्री अवधेशानंद महाराज नर्मदा परिक्रमा के दौरान पहुंचे। उनके साथ अन्य परिक्रमावासी संत भी यात्रा पर हैं, जो नर्मदा तट के पारंपरिक मार्ग से परिक्रमा कर रहे हैं।
श्री अवधेशानंद महाराज की यह परिक्रमा इसलिए विशेष मानी जा रही है कि वे ओंकारेश्वर में चातुर्मास पूर्ण करने के बाद डमरू की नांद की ध्वनि के साथ नर्मदा किनारे-किनारे के प्राचीन रास्ते का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को उनकी यह यात्रा बड़वानी की ओर अग्रसर हुई।

राजस्थान के प्रतिष्ठित संत द्वारा बिना किसी लाव-लश्कर, सुख-सुविधा और तामझाम के साधारण रूप से की जा रही यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में “नर्मदे हर” के जयकारे गूंज उठे। भक्त नर्मदा भक्ति में भाव-विभोर नजर आए और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने संत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




