अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खरगोन; शासकीय भूमि विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल, खलिहानों में आग और घरों में तोड़फोड़

वल्का गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे के विवाद ने दो पक्षों को आमने-सामने ला दिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए और खलिहानों में आगजनी की गई।

दिनेश गीते। खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में शासकीय भूमि को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हुए। घरों में तोड़फोड़, खलिहानों में आगजनी और चारा जलने की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

        भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वल्का में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच शाम करीब सात बजे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

घायलों में महिलाएं और बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के लगभग 25 लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। घटना में घायल हुए 12 लोगों में महिलाओं और बच्चों की स्थिति भी गंभीर बताई गई। इनमें से पांच घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

खलिहानों में आगजनी

विवाद के दौरान आरोपियों ने खलिहानों में आग लगा दी। खलिहानों में पशुओं के लिए रखा चारा जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। भीकनगांव पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!