खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

फेमिना इंडिया में सेंधवा निवासी डॉ अनुश्री अनिता को दिया विशेष स्थान, शहर के लिए गौरव का विषय, लोगों ने जताया हर्ष

टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की प्रतिष्ठित पत्रिका ने दिसंबर 2025 अंक में प्रकाशित किया प्रोफ़ाइल और उपलब्धियां।

सेंधवा। रमन बोरखड़े। शहर के लिए गौरव का क्षण तब सामने आया, जब टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका फेमिना इंडिया ने अपने दिसंबर 2025 अंक में डॉ अनुश्री अनिता, संस्थापक अनु श्री ज्योतिष, मुंबई तथा निदेशक और अध्यक्ष अरागान इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर का चित्र और विस्तृत प्रोफ़ाइल प्रकाशित किया। सेंधवा में जन्मी, पली और बड़ी हुईं अनीता अग्रवाल, जिन्हें अन्नू श्री अनीता के नाम से भी जाना जाता है, को पत्रिका ने एक पुरस्कृत ज्योतिषी और ऊर्जा विशेषज्ञ के रूप में स्थान दिया।

 

ज्योतिष और ऊर्जा विज्ञान में उपलब्धियां

फेमिना इंडिया ने अपने लेख में बताया कि डॉ अनुश्री अनिता वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को एकीकृत कर समग्र उपचार प्रदान करने में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने फ्रेंच विश्वविद्यालय से वैदिक ज्योतिष-विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और ऋग्वेद आधारित हर्बल ऑर्गेनिक पेय सूत्रों पर शोध का नेतृत्व कर रही हैं। पत्रिका में उल्लेखित पंक्तियों के अनुसार, “ऊर्जा वहीं बहती है, जहां इरादा होता है।” फेमिना ने यह भी लिखा कि वर्ष 2025 में डॉ अनुश्री ने एक परिवर्तनकारी यात्रा का अनुभव किया, जिसमें उन्होंने ऊर्जा, इरादा और कर्म को एकीकृत कर मन, शरीर और आत्मा में संतुलन स्थापित करने की क्षमता पर जोर दिया।

पुरस्कार और सम्मान

फेमिना द्वारा प्रकाशित जानकारी में बताया गया कि डॉ अनुश्री को अब तक कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया शक्ति पुरस्कार, 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला ज्योतिष में उत्कृष्टता पुरस्कार, 2021 का राइट चॉइस अवार्ड और 2019 का ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड प्रमुख हैं। पत्रिका ने इन सभी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके कार्यक्षेत्र की दक्षता और समर्पण को रेखांकित किया।

डॉ अनुश्री अनिता के चित्र और उपलब्धियों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन होने से सेंधवा और जिले के लिए गौरव का विषय है। स्थानीय स्तर पर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं और उन्हें शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए बधाई दी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!