सेंधवा

सेंधवा। शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी ने अपने 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया

सेंधवा। शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी ने अपने 21 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सिविल हॉस्पिटल, नारायण दास हॉस्पिटल, राधाकृष्ण हॉस्पिटल, आनंदम हॉस्पिटल सहित विभिन्न गरीब बस्तियों में फल (फ्रूट) वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष समर खान, सचिव डॉ. जाकिर शेख, कोषाध्यक्ष जफ़र शेख सहित
डॉ. शाकिर शेख, जुनेद हिन्दुस्तानी, निजाम बाबा, हकीम खान, मोईन शेख और अयान शेख विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से मुस्लिम नौजवान मदद कमेटी लगातार सामाजिक सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य कर रही है, और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
सेवा कार्य के दौरान मरीजों और जरूरतमंद परिवारों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!