इंदौरमुख्य खबरे

INDORE NEWS इंदौर में सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे प्रधान आरक्षक की मौत

राउ थाना क्षेत्र में रात का हादसा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

जनोदय पंच इंदौर; इंदौर शहर के राउ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। हादसा सड़क निर्माण के दौरान लगाए गए लोहे के पतरे से टकराने के कारण हुआ।

इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक महेश धाकड़ (52) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लोहे के पतरे से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार महेश धाकड़ निवासी पिगडंबर पुलिस लाइन, शुक्रवार रात बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में उन्होंने अपनी बाइक एक ओर मोड़ी। सड़क निर्माण कार्य के चलते वहां लगाए गए लोहे के पतरे और चादरनुमा शेड से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में चोइथराम अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों में शोक की लहर फैल गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि महेश धाकड़ की ड्यूटी सपना-संगीता स्थित बैंक में गार्ड के रूप में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे रात में घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से कुछ समय पहले उन्होंने अपने बच्चों से फोन पर बातचीत भी की थी। महेश पहले ट्रैफिक थाने में पदस्थ थे, बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया था। वे मूल रूप से गुर्जरखेड़ा, महू के निवासी थे। परिवार में पत्नी गंगा, 12 वर्षीय बेटा और 13 वर्षीय बेटी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!