खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; स्वच्छ राष्ट्र और स्वस्थ समाज थीम पर बनाए पोस्टर

बड़वानी ; शासकीय आदर्श महाविद्यालय, बड़वानी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा उत्सव के पूर्व मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आज स्वच्छ भारत और स्वस्थ समाज थीम पर पोस्टर बनाएं। म

हाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने बताया मध्य प्रदेश यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत स्वस्थ समाज स्कीम पर पोस्टर बनाएं जो आज की आवश्यकता है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मिशन स्वच्छ भारत को हर घर हर स्थान तक पहुंचा है इसे अभियान के रूप में लेने की आवश्यकता है। हम स्वच्छ रहेंगे तो हमारा समाज स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ सामाजिक विकास कर सकेगा।

महाविद्यालय में डॉ. नारायण पाटीदार के द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के उपाय बताएं। डॉ. गीतांजलि दासौंधी के द्वारा विद्यार्थियों को पोस्टर हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी सृजन क्षमता का विकास पोस्टर के माध्यम से हो सकता है। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए बताया कि एक सप्ताह तक प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी परिप्रेक्ष्य में कल महाविद्यालय में नशा मुक्ति और स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सिविल परीक्षण शिविर किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों के निशुल्क रक्त समूह प्रशिक्षण हेतु जिला अस्पताल की टीम का सहयोग मिलेगा। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.एस.मुजाल्दे के द्वारा विद्यार्थियों को इस स्वास्थ्य शिविर में अधिकतम संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!