खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

अंजड़ में तेंदुए का आतंक… केड़े को बनाया शिकार… पशुपालकों में बना डर

अंजड़ से रोहित सिंह मंडलोई
थाना क्षेत्र के बड़दा गांव में पशुओं के बाडे में बंधे एक केडे को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। गांव में बार-बार तेंदुए के आने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिह्न जुटाकर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा और तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। दरअसल
अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम बड़दा निवासी पशुपालक जितेंद्र धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि को उनके पशुओं में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया और बछड़े को दूर खिंचकर एक नाले में ले गया घटना की उन्हें जानकारी मिली पशुबाड़े में इस गौवंश के अलावा अन्य मवेशी भी बंधे हुए थे। गौवंश की मौत होने से परिवार को काफी दुख पहुंचा है।


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ग्राम किरमोही क्षेत्र में खेत में जाने के दौरान एक युवक पर वन्यजीव तेंदुए द्वारा हमला करने का मामला भी सामने आया था। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में गश्त कर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने और नुकसानी का आंकलन कर मुआवजा राशि देने की मांग की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!