राज्य के कल्याणकारी कार्यक्रम का लाभ ले- डॉ प्रमोद पंडित
युवा खेल मंत्रालय द्वारा संचालित मेरा युवा भारत बड़वानी द्वारा कार्यशाला का आयोजन

जनोदय पंच। बड़वानी। मेरा युवा भारत बड़वानी द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में किया गया। कार्यशाला श्रीमती दीर्घा राजावत जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन करते हुए दर्शन यादव ने बताया कि प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। इसमें उद्यानिकी, स्वास्थ्य, उद्योग, शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला जिसमें योजनाओं की विस्तार से जानकारी आपको प्रदान की गई है ।यह आपके कल्याण, विकास हेतु है इसका अधिकतम लाभ हम स्वयं प्राप्त करें और अपने परिचितों को और जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाएं। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री विक्रम चौहान पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ने छात्रों को कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को साकार करते हुए हम सब युवा आज अपने कर्तव्य का पालन कर राष्ट्र पुननिर्माण में भूमिका निभाये।

उद्यानिकी विभाग के श्रीसंतोष आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यानिकी के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न अनुदान प्राप्त योजनाओं और उसके लाभों से अवगत कराया। आयुष्मान भारत का कार्य देख रहे हैं श्री गौरव जोशी ने स्वास्थ्य विभाग में निशुल्क प्राप्त हो रही स्वास्थ्य कल्याण की योजनाएं बताइए।
उद्योग विभाग के श्रीमाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनेक प्रकार के उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सुरक्षा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका हमें अधिकतम लाभ लेना चाहिए। एक दिवसीय कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. अनिल पाटीदार ने शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं और लाभों की विद्यार्थियों को जानकारी दी इसी के साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण किया गया कार्यशाला का संचालन डॉ. दिनेश पाटीदार के द्वारा किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के डॉ. बी. एस. मुजाल्दा प्रो. राजाराम प्रो.मंडलोई सहित सभी प्राध्यापक गण एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।




