खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

खेलो यूथ गेम्स में नेहरू स्कूल के तीन विद्यार्थियों का ताइक्वांडो एवं क्रिकेट में संभाग स्तर के लिए चयन

सेंधवा। नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलो यूथ गेम्स द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभाग करते हुए क्रिकेट एवं ताइक्वांडो खेल में जिले से संभाग स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में बड़वानी जिले के 10 से अधिक ब्लॉक के बच्चों ने सहभाग किया। जिसमें ताइक्वांडो में राजवीर खेरनार,और मंथन चौहान एवं क्रिकेट में वैभव सोहनी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संभाग पर अपना स्थान बनाया। संस्था अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मंडलोई ने विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि तीनों विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया ताइक्वांडो एक प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. यह बच्चों के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, अनुशासन और सम्मान सीखने, और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। वैसे तो सारे खेल को सामाजिक जुड़ाव का एक हथियार माना जाता है लेकिन क्रिकेट इस मामले में भी अपनी लोकप्रियता और रोमांच के कारण अन्य खेलों से काफ़ी ज़्यादा ही इफेक्टिव है। विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिले के साथ विद्यालय एवं अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।

संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने बताया उक्त विद्यार्थी 20 जनवरी को संभाग स्तर इंदौर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जिले से चयनित 16 खिलाड़ियों की टीम एवं प्रत्येक जिले से चयनित 16-16 खिलाड़ी सहभाग करेगे।

खेल शिक्षक हिमांशु मालाकार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभाग किया।इस उपलक्ष्य पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन,दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका , सह सचिव मनोज कानूनगो तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!