अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
सेंधवा शहर में अवैध सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंधवा में अवैध रूप से चल रहे जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा शहर बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहले ठिकाने से शंकर पिता कालू कुशवाह, ओमप्रकाश पिता चंदुलाल शर्मा, अनिल पिता मधुकर सोनी और संजय पिता प्रकाश जाटव को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से सट्टा पर्ची और 29 हजार 240 रुपये नकद जब्त किए गए। दूसरी टीम ने अन्य ठिकाने से मोहन पिता छबिलाल मोरे, सादिक पिता रमजान, कपिल पिता द्वारका, किशोर पिता हीरालाल आमकरे और हुकुम पिता रामेश्वर प्रजापत को गिरफ्तार कर 6 हजार 790 रुपये नकद जब्त किए।
इस तरह दोनों कार्रवाइयों में कुल 9 आरोपियों से 36 हजार 30 रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।