इंदौर

इंदौर: आजीविका ब्यूरो इंदौर सेंटर में प्रथम बार मनाया गया गणतंत्र दिवस

इंदौर। 26 जनवरी को आजीविका ब्यूरो, इंदौर सेंटर में प्रथम बार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आजीविका ब्यूरो उदयपुर (राजस्थान) आधारित एक सामाजिक संस्था है, जो असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक आजीविका के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा श्रमिकों को इंडिया लेबर लाइन 1800-833-9020 के माध्यम से भी सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र में झंडा वंदन किया गया, जिसे श्रमिक साथी श्रीमती प्रमिला जी ने किया। प्रमिला जी पिछले 25 वर्षों से कारखाना श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं।
कार्यक्रम में श्रमिक साथी एवं केंद्र की टीम उपस्थित रही। इस दौरान भारतीय संविधान के महत्व पर चर्चा की गई तथा श्रमिक अधिकारों, इंडिया लेबर लाइन और श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र की भूमिका पर विचार साझा किए गए। सभी ने सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में आजीविका ब्यूरो, इंदौर सेंटर की ओर से सभी श्रमिक साथियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!