मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

पानसेमल में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक श्याम बरडे ने किया ध्वजारोहण, एकता और कर्तव्यबोध का संदेश दिया

निवाली जनपद कार्यालय और नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

रमन बोरखड़े। पानसेमल। पानसेमल में 77वें गणतंत्र दिवस पर निवाली जनपद पंचायत कार्यालय में विधायक श्याम बरडे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता पर संबोधन दिया। व्यापारी संघ के साथ नगर में भी ध्वजारोहण किया गया।

निवाली जनपद कार्यालय में मुख्य समारोह

सोमवार को 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पानसेमल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निवाली स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में विधायक श्याम बरडे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक बरडे ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सामूहिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विधायक बरडे ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्यापारी संघ के साथ नगर में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पानसेमल नगर के निवाली रोड स्थित प्रजापति चौराहा के पास व्यापारी संघ के साथ विधायक श्याम बरडे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र के प्रति हमारी एकता, सम्मान और कर्तव्यबोध को दर्शाता है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!