खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
आशाग्राम ट्रस्ट में कलेक्टर ने किया झंडा वंदन

जनोदय पंच। बड़वानी। आशा ग्राम ट्रस्ट में गांधी चौक पर कलेक्टर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती जयति सिंह के द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित आशा आश्रय गृह के उपचारित मनोरोगियों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जाने। इस दौरान आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव श्री राजेंद्र सोनी चौकसी वाला, ट्रस्टी श्री गोपाल भावसार,डॉ मयंक पाटीदार सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग विद्यार्थी एवं गणमान्य उपस्थित थे।




