सेंधवा कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया जीवन पर विचार-विमर्श
सेंधवा कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया जीवन पर विचार-विमर्श

जनोदय पंच। सेंधवा। सेंधवा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर डाक बंगला रोड स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचारों और देश की आजादी में योगदान को स्मरण किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर डाक बंगला रोड सेंधवा स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
नेताओं ने गांधी के जीवन पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे, विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिन्स शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए उनके योगदान को उपस्थित कांग्रेसजनों के समक्ष विस्तार से रखा।

दो मिनट का मौन, ली गई शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में महात्मा गांधी द्वारा बताए मार्ग पर चलकर देश की उन्नति, प्रगति और भाईचारे के लिए कार्य करने की शपथ ली। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद इक़बाल शाह, पार्षद कय्यूम शेख पेंटर, संजय गुप्ता, विमल सोलंकी, उषा सैनी, समर खान, सुरेश तेलंगू, सुरेश गुप्ता, सेवादल ब्लॉक सेंधवा अध्यक्ष किशन शर्मा, रवि अरसे, समीर पटेल, निजाम खान, फिरोज मंसूरी, मुन्ना भाई नल, एजाज शेख, मेहमूद लाला सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



