सेंधवामुख्य खबरे
संकल्प से समाधान अभियान के तहत सेंधवा में लर्निंग ड्राईविंग लायसेंस शिविर का किया गया आयोजन

जनोदय पंच। सेंधवा। संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला परिवहन विभाग द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में लर्निग ड्राईविंग लायसेंस शिविर आयोजित किया गया । जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कुल 92 लर्निंग ड्राईविंग लायसेंस हेतु आवेदन प्राप्त हुये । जिसमें से 86 लर्निंग ड्राईविंग लायसेंस बनाये गये । साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लर्निंग ड्राईविंग लायसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया ।



