पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों परिवारों को पक्के मकान की सुविधा मिली- विधायक बरडे
नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्याम बरडे की उपस्थिति में किया गया वितरण

रमन बोरखड़े। पानसेमल। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित 179 पात्र हितग्राहियों को प्रथम किस्त का वितरण किया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्याम बरडे की उपस्थिति में योजना से संबंधित जानकारी साझा की गई और हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को पक्के मकान की सुविधा मिली है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। वृद्धा पेंशन योजना, 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, निःशुल्क खाद्यान्न योजना, लाड़ली बहना योजना एवं किसान कल्याण योजनाएं जनहित में संचालित की जा रही हैं।

179 हितग्राहियों को प्रथम किस्त का वितरण
नगरीय क्षेत्र पानसेमल में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित 179 पात्र हितग्राहियों को प्रथम किस्त का वितरण किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पानसेमल विधानसभा के विधायक श्याम बरडे ने हितग्राहियों को योजना की प्रथम किस्त प्रदान की। इस अवसर पर नगरवासियों एवं नगर परिषद स्टाफ द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।

विधायक का स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चौहान द्वारा विधायक श्याम बरडे का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

उपस्थित रहे अतिथि एवं जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश भंडारकर, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, मंडल अध्यक्ष चेन सिंह गदरे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे, उपाध्यक्ष साहेब राव चौधरी, उपाध्यक्ष राम सोनवने, पार्षद गोलू ठाकुर, सु. श्री सलोनी राणा, भावेश सावले, मुरली साटोटे, महेश गोले, श्रीमती पुष्पा प्रवीण चौधरी, श्रीमती रुपाली मंगल, सामेशाह मनोज चौधरी, विक्की शीरसाठ, रमेश चीते, मुकेश खेरे, प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार सोलंकी, देवदास साटोटे, प्रकाश जोशी, मन्ना शुक्ला, इस्माइल आजाद, संजू सांवले, ललित सोनीस, दिनेश प्रभु, बापू महाजन, दीपक गोहील, मधु महाजन, लव चौहान, कृष्ण कुलकर्णी, राकेश चौधरी, दयाराम पवार, हितेंद्र हरसोला, जोगेन्दर चोरी, दिनेश जाधव, लाला मोरे, पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही तथा बड़ी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।




