मुख्य खबरेभोपाल

गुना में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, अजजा अध्यक्ष ने जनजातीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुसूचित जनजाति कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें अजजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जिले में अनुसूचित जनजातियों के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना रहा।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने जिले में जनजातीय कल्याण के लिए लागू योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की और उनकी प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी प्रस्तुत की।

समीक्षा के उपरांत अजजा अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लक्षित हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाए। बैठक में जनजातीय हितों से जुड़े विषयों पर समन्वय और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!