बड़वानी। जनसुनवाई में आए 63 जनशिकायतें, जनशिकायतो के त्वरित और प्रभावी निराकरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश

जनोदय पंच। बड़वानी। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रति सप्ताह मंगलवार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिलेभर से आए 63 आवेदकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सूना एवं संबंधित अधिकारियो को शिकायतो का समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये । जनसुनवाई में वनपट्टाधारियों, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,पारिवारिक विवाद,आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से संबंधित प्रकरण शामिल थे। इस दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।ष् शिकायतों को केवल कागजी निराकरण तक सीमित न रखे, बल्कि प्रत्येक समस्या का समाधान मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
गुरूधाम सिटी कालोनी में नाली की व्यवस्था करवाई जाये
गुरूधाम सिटी कालोनी बड़वानी के निवासियो ने उपस्थित होकर बताया कि नाली व्यवस्था न होने के कारण वर्षा एवं घरेलू पानी सड़को व घरो के आसपास जमा हो जाता है। इस समस्या के संबंध में कालोनीवासियो ने कई बार श्रीनाथ डेव्हलपर्स बड़वानी को अवगत कराया गया, परन्तु उनके द्वारा अबतक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर ने नगर पालिका बड़वानी के सीएमओ को उक्त आवेदन भेजकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये है।
दिलवाया जाये राशन
जनसुनवाई में ग्राम चाचरियापाटी के निवासियो ने आवेदन देकर बताया कि उनके गांव की राशन दुकान के प्रबंधक श्री रावजी खरते एवं सेल्स मेन मनीष सैनानी द्वारा मार्च से अगस्त 2025 का राशन वितरण नहीं किया गया । अतः जिन हितग्राहियो को राशन वितरण नहीं किया गया है, उन्हें शीघ्र राशन दिलवाया जाये । इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को उक्त आवेदन भेजकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये है।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश,एसडीएम बड़वानी श्री भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



