सेंधवामुख्य खबरे

परीक्षा तनाव से राहत के लिए काली मुद्रा व ध्यान का अभ्यास करें: योग गुरु कृष्णकांत सोनी

सेंधवा; जब परीक्षाओं का दौर आता है तब विद्यार्थी मानसिक तनाव लेकर अपनी परीक्षा पर एकाग्र नहीं हो पाते, विद्यार्थी काली मुद्रा, ज्ञान मुद्रा, उत्तर बोधि मुद्रा आदि के द्वारा मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और एकाग्रता को बढ़ा सकते है। यह तनाव को कम कर शांति प्रदान करता है एवं निर्भयता का संचार करता है। यह आज्ञा चक्र एवं मणिपुर चक्र को सक्रिय करता है जिससे ऊर्जा, निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। उक्त बाते शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल में योग गुरु कृष्णकांत सोनी द्वारा बताई गई।


संस्था अध्यक्ष रविंद्रसिंह मंडलोई ने विद्यार्थियों से कहा कि ध्यान या मेडिटेशन (Meditation) अपने भीतर के आत्मा से जुड़ने और माइंडफुलनेस पाने की प्राचीन प्रथा है, जिसका अभ्यास अनादि काल से किया जाता रहा है. पिछले कुछ दशकों में, कई शोध अध्ययन हुए हैं जो आपके मन और शरीर के लिए ध्यान के वैज्ञानिक लाभों को प्रमाणित कर रहे हैं। योग और ध्यान से तनाव, चिंता ओर अवसाद कम होता है।


कार्यक्रम के उपरांत योग गुरु द्वारा जरूरत मंद विद्यार्थियों को जिनकी आंख से पानी आना, आंखों में जलन होना आदि को आई वॉश कप निः शुल्क वितरित किए गए।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका , सह सचिव मनोज कानूनगो, प्राचार्य हेमंत खेड़े, प्राचार्य राहुल मंडलोई, देवेन्द्र कानूनगो तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!