खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पुलिस का विशेष अभियान, शाम के समय पैदल भ्रमण और वाहन चेकिंग, होटल-ढाबों की भी हुई जांच

आईजी अनुराग के निर्देश और प्रभारी एसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों ने चलाया अभियान, बाजार, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा जांच।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से शनिवार शाम विशेष पैदल भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्धों की जांच, वाहन चेकिंग, होटल-लॉज की आकस्मिक जांच और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा निरीक्षण किया गया।


आईजी के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शाम के समय लगातार पैदल भ्रमण, संदिग्धों की जांच और वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।


चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण

अभियान के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौराहों, बाजार स्थलों, धार्मिक स्थानों तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर नागरिकों से संवाद भी किया।


होटल-लॉज, ढाबों की आकस्मिक जांच

अभियान के तहत होटल, लॉज, धर्मशाला एवं ढाबों की आकस्मिक जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ की गई और अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए सख्त चेतावनी दी गई।


वाहन चेकिंग में नियमों का पालन सुनिश्चित

वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेज, नंबर प्लेट, हेलमेट एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश भी दी।


सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न करने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अपमानजनक या गलत जानकारी साझा न करें।


अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है। यह सुरक्षा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यवाही में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम का सक्रिय योगदान रहा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!