बाबूलाल यादव भाजपा जिला बड़वानी के जिला संगठन प्रभारी नियुक्त

जनोदय पंच। बड़वानी- प्रदेश भाजपा संगठन ने बाबूलाल यादव को भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया वही पूर्व सासंद सुभाष पटेल को नीमच जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई व बधाई देने वालो का सिलसिला शुरू हो गया।
नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव आगर मालवा के निवासी है व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ पूर्व मंडी व जनपद अध्यक्ष के पद पर रह चुके है जिन्हें जिले का संगठन प्रभारी बनाया गया। वही पूर्व सांसद सुभाष पटेल को जिला नीमच का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि शनिवार रात्रि में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में नियुक्त किये गए प्रभारियों की सूची जारी की गई थी।
दोनों की नियुक्ति पर जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण व जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त दोनों प्रभारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।



