खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नेहरू स्कूल ने जीते 9 गोल्ड सहित 18 पदक

सेंधवा। नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो डेवलपमेंट एसो. द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभाग करते हुए 9 गोल्ड, 4 सिल्वर,ओर 5 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कई जिलों के 150 से अधिक बच्चों ने सहभाग किया। जिसमें तनवीर खान,अश्विन जाधव, जोसेफ खान, विवान मोटवानी, मरहमा शेख, चेतन बहारे, पीयूष डुडवे, हिमांशु सोनवने,प्रेम आर्य ने गोल्ड मेडल हासिल किए। सब जुनियर वर्ग में हमजा शेख, पार्थ मोरे, देवेश बोरसे, रवि सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए एवं हसनैन शेख,बालवीर चौहान,परी सोलंकी,जयश्री खैरनार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया साथ ही तनमय राठौड़,मंथन चौहान, प्रियांशु सोलंकी ने माइनस 35 किलोग्राम वेट में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

संस्था अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मंडलोई ने कहा कि इस सफलता ने न केवल ताइक्वांडो खेल में शहर की स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि हमारे शहर के विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगिता में सहभाग कर शहर एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करने का हौसला रखते है।

प्राचार्य राहुल मंडलोई में सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विद्यालय ने संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पीटीआई कोच हिमांशु मालाकार एवं कक्षा शिक्षक कृष्णा शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभाग किया।
इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी एल जैन, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका , सह सचिव मनोज कानूनगो, प्राचार्य हेमंत खेड़े, उप प्राचार्य , देवेन्द्र कानूनगो तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!