खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

जनोदय पंच। बड़वानी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी को ठीकरी में 200 जोड़े होगें शामिल

जनोदय पंच। बड़वानी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी को ब्रजधाम कॉलोनी के सामने, ठीकरी में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम। पोर्टल पर पात्र आवेदनों में से जनपद पंचायत ठीकरी 14, जनपद पंचायत निवाली 31, नगर परिषद निवाली 2, जनपद पंचायत सेंधवा 67, जनपद पंचायत राजपुर 21, जनपद पंचायत पाटी 53 जनपद पंचायत बड़वानी 2, नगर परिषद् अंजड़ 2, एवं मुख्यमंत्री कन्या निकाह अंतर्गत 8, इस प्रकार कुल 200 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा सामुहिक विवाह आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ठीकरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण श्री रौनक सोलंकी ने बताया मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामुहिक विवाह में सम्मिलित वधू को सहायत राशि 49,000/- डी.बी.टी. के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में प्रदाय किये जायेगे।

खबर, सूचना, फोटो या वीडियो भेजने के लिए हमें व्हाट्सएप करें
बड़वानी शहर की ताजा खबरों के लिए ‘बड़वानी खबर’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!