सेंधवामुख्य खबरे

महाशिवरात्रि पर्व पर 10 दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ शनिवार को होगा

जनोदय पंच। सेंधवा। नगर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ आज शनिवार शाम 5 बजे किया जाएगा। मेले का विधिवत उद्घाटन अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

मेले के संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए झूले, खान-पान की स्टॉलें, धार्मिक सामग्री की दुकानें तथा बच्चों और महिलाओं के लिए आकर्षक आयोजन किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मेला समिति के अध्यक्ष मोहन जोशी, उपाध्यक्ष छोटू चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह मेला नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा। 10 दिनों मेला आनंद उत्साह का केंद्र होकर भरपूर मनोरंजन का साधन है। मेले में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए मेले आयोजन के मध्य में एक दिन सिर्फ महिलाओं को झूले की दर में 50 प्रतिशत डिस्काउंट देकर आधे दाम पर झूले का आनंद ले सकते है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!