सेंधवा
सेंधवा: शुभम वर्मा महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त, समाजजनों ने किया शुभम वर्मा का स्वागत
अंग्रेजी विषय में चयन, पुराना बस स्टैंड स्थित आंबेडकर चौराहे पर हुआ सम्मान

सेंधवा। शुभम वर्मा का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से चयन होने पर शासकीय महाविद्यालय सेंधवा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है। शुभम वर्मा की शिक्षा बी.ई. एवं एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य) शासकीय महाविद्यालय सेंधवा से हुई है।
नियुक्ति के बाद समाजजनों और आंबेडकर ग्रुप द्वारा शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित आंबेडकर चौराहे पर शुभम वर्मा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष बबलु सावले, कालु सावले (पार्षद), विजय चितावले (समाजसेवी संत रविदास), मोहन जाधव, जितु सावले, लारा भालसे, विकास भादले, दिलिप गायकवाड (उपाध्यक्ष बरगुंडा समाज), विकास पंवार (समाजसेवी संत रविदास), आकाश उपाध्याय, रवि मन्सारे, ताराचंद मंन्सारे, गगन भालसे, संजय सिंह, अभिषेक सानी, राजा चितावले, पंकज सावले सहित अन्य उपस्थित रहे।



