सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। शिवाजी जयंती पर नपा द्वारा नगर गौरव दिवस बनाया गया, नपा अध्यक्ष ने किया छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

जनोदय पंच। सेंधवा । नगर में वीरता, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई । शिवाजी जयंती पर नगर पालिका द्वारा नगर गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इस अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नपा परिषदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष नमन कर उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक, दूरदर्शी शासक और जनकल्याणकारी राजा थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज की स्थापना कर यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और साहस से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति, नारी सम्मान और धर्मनिरपेक्ष शासन व्यवस्था की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, समरसता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें । उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज की स्थापना कर समाज को आत्मसम्मान का संदेश दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र एवं नगर के विकास में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा शिवाजी जयंती को ‘नगर गौरव दिवस’ के रूप में मनाना नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। आप सभी को नगर गौरव दिवस की बधाई देती हु ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नपा परिषद सदस्य नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, अशोक छोटू चौधरी, अखिलेश पवार, कालू सावले, लता चौधरी, ललिता शर्मा, कमल पाटिल, वली शेख, प्रकाश निकुम, सचिन शर्मा, प्रभारी सीएमओ विशाल जोशी, संतोष वर्मा, अमित जाधव, निलेश पालीवाल सहित नगर पालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!