खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल; विधायक ने अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहायता का दिया भरोसा

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के मंडल जलगोन अंतर्गत ग्राम बंधारा खुर्द में चंपालाल विरवान बरडे के मकान में अचानक आग लगने से पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक श्री श्याम बरडे मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

अग्निकांड में घर-गृहस्थी का सामान जल जाने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विधायक श्री बरडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कन्हैया जैन, रजेसिंह बरडे, लील सिंह भाई, संजय भाई सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!