खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में भगोरिया-होली से पहले अलर्ट, कोतवाली में बुलाई गई शांति समिति बैठक

बड़वानी कोतवाली में प्रशासन सतर्क, पर्वों को लेकर नगरवासियों ने रखी समस्याएं

जनोदय पंच। बड़वानी; आगामी भगोरिया, होली एवं अन्य पर्वों को देखते हुए बड़वानी कोतवाली में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। नागरिकों ने समस्याएं रखीं, जिन पर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने समाधान का आश्वासन दिया।

बड़वानी में आगामी भगोरिया, होली एवं अन्य पर्वों के मद्देनजर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन द्वारा बड़वानी थाने में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नायब तहसीलदार, नपा सीएमओ तथा यातायात थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पर्वों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।

नगरवासियों ने रखीं समस्याएं

कोतवाली थाना बड़वानी में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उपस्थित होकर आगामी पर्वों से जुड़े विषयों सहित नगर की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। नागरिकों द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना गया।

समाधान का दिया आश्वासन

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बैठक में प्रस्तुत सभी समस्याओं को नोट कर संबंधित विभागों से पत्राचार कर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। प्रशासन ने पर्वों के दौरान समन्वय और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। इसी प्रकार शनिवार को ही बड़वानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिजासन में आगामी भगोरिया मेला के मद्देनज़र थाना प्रभारी श्री बलजीत सिंह बिसेन द्वारा ग्राम पंचायत एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!