खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल: ग्राम इंद्रपुर में विधायक श्री बरडे ने ग्रामीणों संग सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुआ मंथन, जनभागीदारी और विकास पर जोर

पानसेमल। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक श्री श्याम बरडे ने ग्रामीणजनों के साथ बैठकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों एवं प्रेरणादायक संदेशों को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक दायित्व और विकास से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत उदाहरणों और संदेशों को आत्मसात करने की बात कही तथा गांव के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने का माध्यम है, जो समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरक कहानियों और नवाचारों को सामने लाता है। कार्यक्रम के माध्यम से गांव स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। यह आयोजन जनजागरण एवं सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!