खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा: ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगाने वाले युवक-युवतियां हिरासत में, जांच में निकले निर्दोष

शहर थाना पुलिस की जांच में सामने आया मामला, कंपनी के माध्यम से चल रहा था बीमा जागरूकता अभियान

सेंधवा: ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगाने वाले युवक-युवतियां हिरासत में, जांच में निकले निर्दोष


जनोदय पंच। सेंधवा शहर में घरों के बाहर ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगा रहे युवक-युवतियों को संदिग्ध मानकर पुलिस ने हिरासत में लिया। जांच में उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। वे ‘श्नेहा आर्ट्स’ के माध्यम से बीमा जागरूकता अभियान चला रहे थे।


संदेह के आधार पर पुलिस कार्रवाई

मंगलवार को शहर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कुछ युवक-युवतियां घरों के बाहर ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगा रहे थे। उनकी गतिविधि को देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने लाया और पूछताछ शुरू की।


तकनीकी जांच में साफ हुआ मामला

थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि मोबाइल फोन और दस्तावेजों की तकनीकी जांच की गई। पूछताछ में पता चला कि वे ‘नेहा आर्ट्स’ नामक कंपनी के माध्यम से बीमा जागरूकता अभियान चला रहे थे। वे ‘अच्छा किया इंश्योरेंस लिया’ स्लोगन के साथ ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगाकर लोगों को बीमा के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे थे। जांच में इन व्यक्तियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई।


अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला पूरी तरह जांच के बाद स्पष्ट हुआ है। शहर के आमजन से अपील की गई है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।

संबंधित कंपनी और युवक-युवतियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में शहर में कोई भी गतिविधि करने से पहले पुलिस को सूचित करें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!