बड़वानी; मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों का अफसरों ने किया निरीक्षण

जनोदय पंच। सेंधवा। 2 मार्च को मुख्यमंत्री की कृषि कैबिनेट बैठक के आयोजन के दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर बड़वानी श्रीमती जयति सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सेंधवा श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवढिया,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग सेंधवा श्री अजय वाघमारे तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन एवं गमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा एवं विश्राम स्थलों का बारीकी से जायजा लिया गया, इस दौरान डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं विभागीय समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर पूर्ण सजगता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु कंटिजेंसी प्लान तैयार रखने एवं सभी व्यवस्थाओं को पूर्व परीक्षण के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर बड़वानी श्रीमती जयति सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सेंधवा श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवढिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग सेंधवा श्री अजय वाघमारे तहसीलदार सेंधवा श्री राहुल सोलंकी, तहसीलदार राजपुर श्री आदित्य चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, यातायात थाना प्रभारी श्री विनोद बघेल, थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री माधव सिंह ठाकुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।




