मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, जल्द मिलेगी खुशखबरी

21 दिन की साधना के बाद आगे बढ़ेगी विवाह प्रक्रिया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी की घोषणा करते हुए कहा कि विवाह गुरु की आज्ञा और माता की पसंद से होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विवाह से जुड़ी खुशखबरी सामने आएगी।

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धार्मिक वक्ता पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनके जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय गुरु की आज्ञा और पारिवारिक परंपरा के अनुसार लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विवाह माता जी की पसंद की लड़की से होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने आज ही अपनी माता से कहा है कि वह उनके लिए लड़की देखें। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है कि जो बातें उन्होंने कही हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा, भले ही इसमें समय लगे। उन्होंने यह भी कहा कि शादी निश्चित रूप से होगी और जल्द ही इससे जुड़ी खुशखबरी सामने आएगी।

उन्होंने आगे बताया कि वे आने वाले समय में 21 दिन तक बद्रीनाथ धाम में साधना और ध्यान करेंगे। इस दौरान 5 दिन विशेष तपस्या में रहेंगे। उनका मानना है कि आध्यात्मिक साधना के बाद जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय और मजबूत होते हैं। साधना पूरी होने के बाद विवाह प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

बाबा बागेश्वर की इस घोषणा के बाद उनके अनुयायियों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों ने शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब उन्होंने स्वयं विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन धार्मिक मूल्यों और परंपराओं पर आधारित है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!