सहायक आयुक्त डामोर ने चाटली सहित कई विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर किया संतोष व्यक्त

सेंधवा/बड़वानी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री जे. एस. डामोर द्वारा सेंधवा एवं निवाली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों और परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल सेंधवा, बालक उत्कृष्ट उमावि सेंधवा, सरस्वती शिशु मंदिर सेंधवा तथा हायर सेकेंडरी स्कूल झोपाली के परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया गया। इन केंद्रों पर कक्षा 12वीं की विशिष्ट हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी, जहां परीक्षाएं व्यवस्थित पाई गईं तथा कहीं भी नकल का कोई प्रकरण नहीं मिला।
इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त जे. एस. डामोर ने सेंधवा विकासखंड के अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला, हाई स्कूल सेंधवा तथा निवाली विकासखंड के उमावि चाटली एवं बालक सीनियर छात्रावास चाटली का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस के बाद बालक हाईस्कूल सेन्धवा प्राचार्य अमिता जोधपूर कर के विध्यालय का निरक्षण कर रेकार्ड चेक कीये गये
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त श्री डामोर ने वरिष्ठ शिक्षक मनोज मराठे से जिले के संभावित परीक्षा परिणाम को लेकर चर्चा की। श्री मराठे ने बताया कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन तथा आदिवासी विकास विभाग और जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं प्रशिक्षणों के कारण शिक्षकों ने परिणाम सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इसके चलते इस वर्ष जिले का परिणाम पहले से बेहतर आने की संभावना है और कुछ विद्यार्थी मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
निरीक्षण के पश्चात सहायक आयुक्त श्री जे. एस. डामोर ने विद्यालयों एवं परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निरीकेंद्रक्षणक्षण मे बी ई ओ लोकेन्द् सोहनी ,प्राचार्य अमिता जोधपुर कर पूर्व बीईओ पी.सी. शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक मनोज मराठे तथा चाटली संकुल के वरिष्ठ शिक्षक चंपालाल कन्नौजिया सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



