अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंधवा में रक्तदान शिविर, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सेंधवा; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान महादान जनजागृति तथा थैलेसीमिया, सिकलसेल और गर्भवती महिलाओं की रक्त पूर्ति के लिए शहर सेंधवा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बड़वानी लक्ष्मी शर्मा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा द्वारा यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माता और सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर सेंधवा की प्रथम नागरिक बसंती देवी यादव और लक्ष्मी शर्मा ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सिविल अस्पताल की डॉ. स्वेता शर्मा, निर्मला अशोक शर्मा, प्रेमलता गुप्ता, मेघा हेकड़ी, प्रतिभा वाघ, निलिमा पवार, प्रतिभा कापुरे, विमला शर्मा, गायत्री गुप्ता, आरती राठौड़, स्नेहलता मिश्रा, गायत्री शाह, प्रेमलता गुप्ता का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मोर्चे की बहनों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस शिविर में सेंधवा नगर की असंख्य महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने रक्तदान के महत्व को जाना।

रक्तदान के लिए आगे आईं महिलाएं
यह शिविर सेंधवा के सिविल अस्पताल में आयोजित किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल सेंधवा के बीएमओ कनेल सर, पल्लवी मेहता, परवाज खान, संतोष सदानकर, मुजालदे जी द्वारा शिविर की संपूर्ण व्यवस्था की गई। जिला रक्तकोष बड़वानी के प्रभारी मनीष पांचाल, दीपक चौहान, मुकेश आनोले, दिनेश कन्नोज का सहयोग रहा। जिला आईटी प्रिया पवार का विशेष सहयोग रहा। जिला महामंत्री अभिलाषा भट्ट, मोना चौहान, प्रीति मालवीय, रायजा नरगावे, सावित्री गाडगे, उषा जमरे, लीला गाडगे, जमना राठौड़, अनुराधा शर्मा, मनीषा जगताप ने व्यवस्था संभाली। शिविर में सर्वप्रथम पूजा भरवाडा ने रक्तदान किया, वहीं छाया विकास शर्मा, वंदना मेटकर ने पहली बार रक्तदान किया। दीपमाला ज्ञानेश्वर, मनीषा चोरसिया, आरती राठौड़, रानी शिंधे, गायत्री संतोष, प्रेमवता गुप्ता, गौरव निकूम, विशाल वाडिले ने 11 यूनिट रक्तदान किया। सुभाषचंद्र बोस समिति के अशोक राठौड़, निलेश जैन, महेंद्र का विशेष सहयोग रहा।




