खरगोन-बड़वानीअपराधसेंधवा

खेत में उगाई जा रही थी 41 लाख रुपए की गांजे की फसल, ड्रोन से तलाशी लेकर 1,716 पौधे किए जब्त

ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत वरला पुलिस की कार्रवाई, बोरपड़वा में मिला 4 क्विंटल 19 किलो गांजा, फरार आरोपियों की तलाश जारी

सेंधवा। अंचल में अवैध गांजे की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम बोरपड़वा के एक खेत से 1,716 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 4 क्विंटल 19 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 41 लाख रुपए है। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत 31 अक्टूबर 2026 को थाना वरला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरपड़वा के एक खेत में गांजे की अवैध खेती की जा रही है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वरला नारायण रावल ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद उनके निर्देशन में सेंधवा अनुभाग से विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से बताए गए स्थान और आसपास के खेतों की सघन तलाशी ली। इस दौरान खेत में गांजे के पौधे उगे हुए मिले।

41 लाख रुपए कीमत के 1,716 पौधे जब्त
पुलिस ने मौके से कुल 1,716 हरे गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 4 क्विंटल 19 किलोग्राम पाया गया। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 41 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस ने थाना वरला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

वन विभाग की मदद से आरोपियों की पहचान
खेतों की टोपोग्राफी और अभिलेखों के आधार पर अवैध खेती में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस काम में वन विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। संबंधित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

अनुराग और सिमाला प्रसाद के दिशा-निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण जोन, इंदौर) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज, खरगोन) सिमाला प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी विनोद सिंह के निर्देशन में की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्रवाई में निरीक्षक नारायण रावल, थाना प्रभारी वरला, निरीक्षक ओम प्रकाश चोंगड़, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण, उपनिरीक्षक कृष्णा मंडलोई, थाना सेंधवा शहर, उपनिरीक्षक छन्नुलाल चौहान, थाना सेंधवा ग्रामीण, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, थाना वरला, उपनिरीक्षक छन्नूलाल, थाना वरला, उपनिरीक्षक संजय पाटिल, थाना सेंधवा ग्रामीण तथा सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, चौकी बालसमुद सहित सेंधवा अनुभाग की संपूर्ण पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!