खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर ठीकरी के 2 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 03 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जनोदय पंच। बड़वानी । जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में शनिवार ठीकरी तहसील में घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें 02 प्रतिष्ठानों होटलसे कुल 03 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।
उक्त प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त जांच में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़वानी एवं राजपुर तथा तहसीलदार ठीकरी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़वानी एवं राजपूत सम्मिलित रहे। अनुविभागीय अधिकारी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा वास्केल गैस एजेंसी, सिद्धाश्रम गैस एजेंसी एवं राजपुर में चौधरी इंडेन, हेमाद्री भारत गैस पलसूद, बाबा श्री एचपी ग्रामीण वितरण नागलवाड़ी, जय भारत जुलवानिया निरीक्षण कर नियमित रूप से नियमानुसार आपूर्ति के निर्देश दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!