खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने की ईनाम घोषणा

जनोदय पंच। बड़वानी। जिले में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना राजपुर के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

थाना राजपुर के अपराध क्रमांक 789/2025 धारा 318(4), 61(02), बीएनएस में फरार आरोपी 1.- सुनील बारेला पता सिप्पटी पंधाना जिला खंडवा, 2. तुकाराम बलाई निवासी मांडव जिला धार, 3.तुलसीराम निवासी भीकनगांव, जिला खरगोन, 4.खडू बलाई निवासी देवलदा- सिंघाना, जिला धार की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 2000-2000 रुपये (दो-दो हजार) की ईनाम उद्घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त फरार आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!