बड़वानी: दुष्कर्म आरोपी 18 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
पाटी थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम की कार्रवाई

बड़वानी: थाना पाटी पर दिनांक 17.03.2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 64(1), 64(2), 331(3), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी, पद्म विलोचन शुक्ल, के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी, धीरज बब्बर, और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी, दिनेशसिंह चौहान, के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रामदास यादव, थाना प्रभारी पाटी, के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी बिलरसिंग पिता रता रावत, उम्र 56 वर्ष, निवासी पटेल फलिया, ग्राम कुंभखेत, को गिरफ्तार कर न्यायालय बड़वानी में पेश किया गया।
टीम की रही सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पाटी, रामदास यादव, उप निरीक्षक, जानी चारेल, सहायक उप निरीक्षक, आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक 99, विजय सोलंकी, महिला प्रधान आरक्षक 208, अर्चना डावर, आरक्षक 230, सुनील वास्केल, की सराहनीय भूमिका रही।



