खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे
घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर बड़वानी के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 14 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

बड़वानी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में रविवार को बड़वानी में घरेलू गैस के व्यापारिक उपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें रोहित पिता दिलीप जैन के टीन शेड गोदाम से 8 घरेलू सिलेण्डर खाली तथा 6 भरे कमर्शिलय इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। जप्त की गई सामग्री की कीमत 43600 रूपये है। उक्त प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त जांच में तहसीलदार बड़वानी सुश्री सोनू गोयल एवं श्री भूरमल बामने बड़वानी सम्मिलित रहे।



