गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

बड़वानी ; आगामी गुड़ी पडवा, गणगौर उत्सव, ईद, श्री रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को थाना बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी, CMO बड़वानी सोनाली शर्मा, तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार एवं शांति समिति सदस्य, पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी 19 मार्च गुड़ी पडवा, 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले गणगौर उत्सव एवं ईद एवं 27 मार्च को निकलने वाले रामनवमी जुलूस के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्था, मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए गए कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं। अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों को शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई।
बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



