खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का पीजी कॉलेज परिसर में भव्य आयोजन

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बड़वानी:  मेरा युवा भारत, धार द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, मेरा युवा भारत, बड़वानी के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19-20 मार्च को पीजी कॉलेज परिसर में किया गया।

खेलों में उत्साहपूर्ण सहभागिता

जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी (पुरुष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), 200 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष वर्ग), लंबी कूद (महिला एवं पुरुष वर्ग) आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। साथ ही मायभारत के उद्देश्य एवं केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रम चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने सभी युवाओं को ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ का संदेश देते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शुभम पांडे ने युवाओं को अधिक से अधिक खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और बताया कि युवा इसमें अपना करियर भी बना सकते हैं।

उपस्थित रहे अधिकारी व खिलाड़ी

कार्यक्रम का संचालन दर्शन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के अधिकारी रंजीत मेवाड़े, पीटीआई मणि मैडम, राजेंद्र बघेल, मॉडल कॉलेज से डॉ. डी.आर. मुजाल्दे, डॉ. रितेश भावसार, मॉडल कॉलेज व जिले भर के छात्र, कबड्डी नेशनल प्लेयर कुंदन सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।


 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!