खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

बड़वानी: ऑपरेशन “प्रहार” में अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 देशी पिस्टल, बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त

पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, अन्य आरोपियों की जांच जारी

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी से 5 देशी पिस्टल, मोबाइल और बिना नंबर बुलेट जब्त की गई। निवाली पुलिस की इस कार्रवाई में कुल ₹3.25 लाख का माल बरामद हुआ।

बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व व दिशा-निर्देश में हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 05 हस्तनिर्मित पिस्टल, एक मोबाइल फोन एवं बिना नंबर की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,25,200 मूल्य का माल विधिवत जप्त किया गया।

घटना और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बबर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना निवाली पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
दिनांक 22.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पलसूद रोड, सिदड़ी फाटे के आगे बिजली ग्रिड के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

जप्त सामग्री और आरोपी की पहचान

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृपालसिंह पिता कैलाश टकराना निवासी उंडी खोदरी, पलसूद बताया। तलाशी में 05 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल (लगभग ₹75,000), एक मोबाइल फोन, बिना नंबर रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (लगभग ₹2,50,000), एक बैग एवं ₹1,000 नगदी जप्त किए गए। कुल ₹3,25,200 का माल बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच और प्रकरण

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात के उद्देश्य से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था, जिसे पुलिस ने विफल किया। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है। आरोपी के विरुद्ध थाना निवाली में अपराध क्रमांक 66/2026, धारा 25(1)(ं) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, सउनि कमलेश कुशवाह, सउनि उमाशंकर मंडलोई, प्रधान आरक्षक सुनील महाजन, प्रधान आरक्षक तरुण राठौर, आरक्षक रवि जाधव, प्रकाश ठाकुर, सुमेरसिंह एवं राजेश की सराहनीय भूमिका रही।
पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।


 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!