त्योहारों के मद्देनजर बड़वानी पुलिस का सघन पैदल भ्रमण एवं जनसंवाद, शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत कार्रवाई

जनोदय पंच। बड़वानी। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बड़वानी पुलिस द्वारा सघन पैदल भ्रमण एवं जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आमजन, महिलाओं एवं बच्चों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
जनजागरूकता के प्रमुख बिंदु
चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन एवं इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी दी गई
बाल विवाह रोकथाम के संबंध में समझाइश दी गई
वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया
नशा कर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई
साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया

त्योहारों को लेकर विशेष संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों में गणगौर पर्व एवं अन्य त्योहारों के आयोजन एवं विसर्जन को लेकर आमजन से सकारात्मक चर्चा की गई। कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।
पुलिस द्वारा आमजन को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें।

अभियान का उद्देश्य
इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना, सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करना एवं यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है। यह अभियान आगामी दिनों में भी सतत रूप से जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी एवं पुलिस बल का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।
आमजन से अपील
▪ सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या अपमानजनक पोस्ट साझा न करें।
▪ यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
▪ हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
▪ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



