पानसेमल के चिखल्दा में विधायक बरडे ने 10 लाख की सीसी रोड का भूमि-पूजन किया
हनुमान मंदिर से जलगोन रोड स्कूल तक बनेगी सड़क, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि-पूजन

जनोदय पंच। पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिखल्दा में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। यह सड़क हनुमान मंदिर से जलगोन रोड स्कूल तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
विकास कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओसवाडा के ग्राम चिखल्दा में हनुमान मंदिर से जलगोन रोड स्कूल तक बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक श्री श्याम बरडे ने विधिवत भूमि-पूजन किया गया। यह निर्माण कार्य 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक श्याम बरडे ने पूजन-अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निरंतर विकास ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से हर नागरिक तक विकास की सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। विधायक श्याम बरडे ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास मेरा लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है और जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी पूरा करने के लिए वे संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान, मंडल अध्यक्ष पानसेमल चंद्रकांत महाजन, मंडल अध्यक्ष जलगोन चेनसिंह गदरे, जिला महामंत्री प्रकाश जोशी, मन्ना शुक्ला, कमलेश राजपूत, ललित सोनीस, मनोहर अहीरे, श्यामराव अहीरे, आत्माराम माली, सरपंच अमरसिंह बरडे, दिनेश जाधव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




