सेंधवामुख्य खबरे

खेड़ापति हनुमान मंदिर में भक्ति का अद्भुत माहौल, 6 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसादी ग्रहण

सेंधवा । हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर के सभी मंदिरों भक्ति आराधना का भाव बना रहा । किले के पीछे स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला । प्रभु हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को फूलमाला व गुब्बारों से सजाया गया । महाराती पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान के विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इस दौरान भगवान का आकर्षक चोला बदला गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। पूजन उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर समिति के श्यामसुंदर तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ लेते हैं। उन्होंने सभी भक्तों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सभी के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!