खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी दौरे पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रशिक्षण महाअभियान में लिया भाग

निमाड़ में संगठन मजबूती पर जोर, अजय जामवाल ने विभिन्न मंडलों में लिया प्रशिक्षण वर्ग

जनोदय पंच। बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामन्त्री अजय जी जामवाल का शुक्रवार को बड़वानी जिले में आगमन हुआ। श्री जामवाल के साथ निमाड सम्भाग प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव भी उपस्थित थे।

श्री जामवाल के जुलवानिया पहुँचने पर जिलाध्यक्ष अजय यादव के निवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन महामन्त्री अजय जामवाल एक दिवसीय जिले के प्रवास पर है वे जिले में चल रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पधारे है।

श्री जामवाल दोपहर 1 बजे खेतिया पहुँचे जहां खेतिया मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया उसके बाद दोपहर 3 बजे पानसेमल मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित हुए तथा शाम 5 बजे सैंधवा मण्डल मे आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेकर शाम 6 बजे धार की और प्रस्थान कर गए।
जुलवानिया में जिला अध्यक्ष अजय यादव ने उनके निवास स्थान पर क्षेत्रीय संगठन महामन्त्री अजय जामवाल, निमाड सम्भाग प्रभारी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव का अक्षत तिलक लगाकर, साल श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण टोली के सह-प्रभारी विवेक भटोरे, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, वरिष्ठ दीपक शर्मा, जिला सह-कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जुलवानिया मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव, राजपुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, प्रीतम बड़ोले, मण्डल महामन्त्री सचिन सेते सहित अनेक जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!