सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा। अक्षय तृतीया पर भव्य कीर्तन आयोजन की तैयारियां तेज, सर्व महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक में जिम्मेदारियां तय

सेंधवा। अक्षय तृतीया (आखाजी पर्व) के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कीर्तन समारोह की तैयारियों को लेकर सर्व महाराष्ट्रीयन समाज, सेंधवा की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज अध्यक्ष अनिल आबा पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उक्तजानकारी देते हुवे समाज के मिडिया प्रभारी मनोज मराठे ने बताया की बैठक में समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सहयोग एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में कार्यक्रम से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी सदस्यों को आमंत्रण पत्र वितरित कर दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सहज रूप से संपन्न हो सके।
इस दौरान अप्पा भाऊ चौधरी ने उपस्थित विभिन्न समाजों के अध्यक्षों से कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक में कोली समाज एवं पाटिल समाज शिम्पी समाज के सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग राशि प्रदान कर आयोजन में सहभागिता निभाई गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अगली बैठक तक नारी शक्ति समूह गठित करने तथा उन्हें कार्यक्रम से संबंधित दायित्व सौंपने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। समाज अध्यक्ष अनिल आबा पाटिल ने बताया कि आने वाले दिनों में आसपास के शहरों एवं क्षेत्रों — खेतिया, पानसेमल, निवाली, वरला एवं बलवाड़ी — के समाजजनों से भी सहयोग की अपील की जाएगी तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होकर कीर्तन को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी।

सर्व महाराष्ट्रीयन समाज के प्रवक्ता मनोज मराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन सोहळा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध अहिराणी एवं मराठी कीर्तनकार ह. भ. प. रविकिरण महाराज कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
यह कार्यक्रम शनिवार, 18 अप्रैल 2026, सायं 7:00 बजे, मंडी शेड, किले अंदर, सेंधवा में आयोजित होगा। समाज की ओर से सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कीर्तन का लाभ लेने की अपील की गई है।
अंत में समाज की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!