बड़वाह। बड़वाह पुलिस का नशे के सौदागरों पर सख्त प्रहार… पुलिस की PIT NDPS के तहत दो बड़ी कार्यवाही…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने शनिवार को नशे के सौदागरों पर सख्त रवैया अपनाते हुए दो बड़ी कार्यवाही की है।
आयुक्त इंदौर संभाग के द्वारा PIT NDPS अधिनियम के आरोपी सुमित व वसीम को 6 माह तक भोपाल जेल में निरुद्ध रखने के आदेश जारी किए है।
पुलिस ने प्रेसनोट के माध्यम से बताया कि नशे के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण एवं समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बड़वाह थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी सुमित व वसीम के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकॉर्ड एवं वर्तमान में भी अवैध मादक पदार्थों की निरंतर अवैध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा जिला दंडाधिकारी के अनुमोदन उपरांत प्रतिवेदन आयुक्त इंदौर संभाग इंदौर को दोनों आरोपियों के विरुद्ध PIT NDPS अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु भेजा गया था ।
आयुक्त इंदौर संभाग द्वारा PIT NDPS अधिनियम के तहत आदेश जारी करते हुए वसीम पिता हमीद उर्फ पीरु शाह (30) एवं सुमित पिता जितेन्द्र गौड़ (23) निवासी बड़वाह को 06 माह की अवधि हेतु केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद रखने के आदेश जारी किए गए है।
उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हैं, इसके बावजूद वे क्षेत्र में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पाए गए। जिससे समाज एवं युवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ रहा था।



