सेंधवा
सेंधवा में प्रवीण तोगड़िया का स्वागत, शहरवासियों ने किया अभिनंदन

सेंधवा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष एवं प्रख्यात कैंसर सर्जन प्रवीण तोगड़िया के सेंधवा आगमन पर शहरवासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। शहर से गुजरने के दौरान नागरिकों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
प्रवीण तोगड़िया पूर्व में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्थाएं की गईं।




